बिहार में मुहर्रम का जुलूस देखने गई 14 वर्षीय लड़की को लगी गोली, पुलिस ने कहा- होगी जांच
दरभंगा (बिहार) में शनिवार को मुहर्रम का जुलूस देखने गई 14-वर्षीय लड़की को गोली लग गई जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़िता के पिता के अनुसार, भीड़ से पटाखा फटने जैसी आवाज़ आई लेकिन जब बेटी के पेट में दर्द हुआ तो देखने पर पेट से खून निकलता दिखा। बकौल पुलिस, मामले की जांच कराई जाएगी।