बिहार में मुहर्रम के जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताज़िया, करंट लगने से 10 लोग झुलसे
गोपालगंज (बिहार) में शुक्रवार को मुहर्रम के जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से ताज़िया के टकराने के चलते करंट लगने से करीब 10 लोग झुलस गए। बकौल रिपोर्ट्स, घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और डॉक्टरों ने कहा है कि 3-4 युवकों की हालत गंभीर है जिन्हें गोरखपुर (उत्तर प्रदेश) रेफर करने की तैयारी की जा रही है।