बिहार में मुहर्रम के जुलूस के लिए घर से निकले 20-वर्षीय युवक की गला रेतकर की गई हत्या
सारण (बिहार) में शुक्रवार को मुहर्रम के जुलूस के लिए घर से निकले नवी हसन नामक 20-वर्षीय युवक की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। बकौल रिपोर्ट्स, ऑर्केस्ट्रा में काम करने वाला नवी जुलूस से अचानक लापता हो गया था और शनिवार सुबह उसका शव मिला। पुलिस के मुताबिक, नवी आर्म्स ऐक्ट में जेल भी गया था।