बिहार में मुहर्रम के मद्देनज़र सभी ज़िलों में सुरक्षाबलों की 24 कंपनियां की गईं तैनात
बिहार में मुहर्रम के मद्देनज़र सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बीएसएपी की 24 कंपनियां तैनात की गई हैं। बिहार के एडीजी जितेंद्र सिंह गंगवार ने बताया, "7,790 प्रशिक्षु सिपाहियों की भी तैनाती की गई है जिनमें 2,760 महिलाएं शामिल हैं।" उन्होंने कहा, "गृह रक्षकों के 4,500 जवान तैनात किए गए हैं और केंद्रीय अर्धसैनिक बल की 6 कंपनियां तैनात की जाएंगी।"