बिहार में मृत बच्चे को जन्म देने के बाद महिला की हुई मौत, अस्पताल के डॉक्टर व कर्मचारी हुए फरार
अररिया (बिहार) में एक निजी नर्सिंग होम में ऑपरेशन के बाद मृत बच्चा पैदा हुआ और 1 घंटे बाद ही महिला की भी मौत हो गई है। घटना को लेकर परिजन के हंगामे के बाद अस्पताल के डॉक्टर व कर्मचारी फरार हो गए व उनका फोन बंद आ रहा है। पुलिस ने मामले में जांच की बात कही है।