बिहार में मेले में टूटकर गिरा झूला, नीचे गिरने से युवक की हुई मौत
बिहार के जमुई स्थित गिद्धौर मेले में एक झूले के टूटने के बाद झूले से गिरे एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई है। यह घटना बुधवार को हुई थी जिसके बाद युवक को स्थानीय अस्पताल से पटना के पीएमसीएच रेफर किया गया था। युवक की पहचान गिद्धौर के सुमन कुमार के रूप में हुई है।