बिहार में मॉर्निंग वॉक पर निकले पुलिस के जवान का एयरपोर्ट परिसर में मिला शव
भागलपुर (बिहार) में शनिवार को मॉर्निंग वॉक पर निकले एक शख्स का शव एयरपोर्ट परिसर में मिला। मृतक की पहचान बिहार सैन्य पुलिस के जवान राजेश कुमार रजक के रूप में हुई है जो पटना में कार्यरत थे। मृतक के बेटे ने बताया कि पिता को ब्लॉकेज़ था और काफी पहले भी हार्ट संबंधी समस्या आई थी।