बिहार में मौसेरे भाई की जगह परीक्षा देता मिला युवक; बोला- फिल्म से मिला था आइडिया
मुज़फ्फरपुर (बिहार) में बीपीएससी की शिक्षक भर्ती परीक्षा के दौरान शनिवार को लालू नामक अभ्यर्थी की जगह परीक्षा दे रहे उसके मौसेरे भाई आर्यन को पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपी ने बताया कि उसे 'मुन्ना भाई एमबीबीएस' फिल्म देखने के बाद यह आइडिया मिला था। उसे परीक्षा शुरू होने के 1 घंटे बाद बायोमेट्रिक जांच के दौरान पकड़ा गया।