बिहार में युवक ने प्रेमिका को खिलाई गर्भपात की दवा, हालत बिगड़ने पर अस्पताल में छोड़कर भागा
गोपालगंज (बिहार) में एक युवक रविवार को 17-वर्षीय प्रेमिका को गंभीर हालत में अस्पताल में छोड़कर भाग गया। बकौल पुलिस, युवक शादी का झांसा देकर यौन शोषण करता था और 5-माह पूर्व गर्भवती होने पर उसने पीड़िता का गर्भपात कराया था। वहीं, दोबारा प्रेग्नेंट होने पर युवक ने गर्भपात के लिए प्रेमिका को दवा खिलाई जिससे उसकी हालत बिगड़ गई।