बिहार में युवक ने अपर थानाध्यक्ष को गोली मारने की धमकी देकर मांगी ₹1.5 लाख रंगदारी, हुआ अरेस्ट

जमुई (बिहार) में एक अपर थानाध्यक्ष से ₹1.50 लाख की रंगदारी मांगने वाले 22-वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया गया है। बकौल रिपोर्ट्स, युवक ने 15 नवंबर को अपर थानाध्यक्ष को अज्ञात मोबाइल नंबर से कॉल कर रुपए नहीं देने पर गोली मारने की धमकी दी थी। पुलिस ने बताया कि आरोपी को मोबाइल लोकेशन के आधार पर गिरफ्तार किया गया।

Load More