बिहार में युवक ने फेसबुक पर लिखा 'दुखी हूं'; 2 घंटे बाद रेलवे ट्रैक पर मिला उसका शव
भोजपुर (बिहार) में कोईलवर रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार को ट्रेन से कटकर 25-वर्षीय युवक की मौत हो गई। बकौल रिपोर्ट्स, घटना से 2 घंटे पहले युवक ने फेसबुक पर 2 पोस्ट किए थे जिनमें से एक में 'दुखी हूं' जबकि दूसरे में 'मेरा मूड ऑफ है यार' लिखा था। युवक के बैग में एडमिट कार्ड और सर्टिफिकेट मिला है।