बिहार में यूट्यूबर संग होमगार्ड ने की बदसलूकी, वीडियो वायरल होने के बाद थाने से हटाए गए
मुज़फ्फरपुर (बिहार) में होमगार्ड के एक जवान द्वारा बाइक सवार यूट्यूबर के साथ बदसलूकी करने का वीडियो वायरल होने के बाद उन्हें थाने से हटा दिया गया है। एएसपी अवधेश दीक्षित ने बताया कि 7-8 माह पहले बाइक चेकिंग के दौरान कुछ बाइकर्स को पकड़ा गया था और इस दौरान होमगार्ड द्वारा (यूट्यूबर के साथ) बदसलूकी की गई थी।