बिहार में यूनिवर्सिटी के एग्ज़ाम सेंटर में खुलेआम मोबाइल व पर्चियों से नकल करते दिखे छात्र
बिहार के भागलपुर में स्थित तिलका मांझी यूनिवर्सिटी के परीक्षा केंद्र पर छात्रों के सरेआम नकल करने का वीडियो सामने आया है। वीडियो में परीक्षा केंद्र की छत पर बैठे दर्जनों छात्र सरेआम पर्चियों व मोबाइल फोन से नकल कर उत्तर पुस्तिका पर जवाब लिखते दिखाई दिए। नकल करने वाले छात्र स्नातक के पहले सेमेस्टर के बताए जा रहे हैं।