बिहार में योजना के निरीक्षण के दौरान पानी की टंकी पर चढ़े रोहतास के डीएम, वीडियो वायरल
बिहार में नल-जल योजना का निरीक्षण करने दिनारा पहुंचे रोहतास के ज़िलाधिकारी धर्मेंद्र कुमार जायज़ा लेने के लिए वहां खुद पानी की टंकी के ऊपर चढ़ गए। वायरल वीडियो में ज़िलाधिकारी को लोहे की सीढ़ी से टंकी पर चढ़ते व उतरते देखा जा सकता है। बकौल रिपोर्ट्स, नल-जल योजना में गड़बड़ी की शिकायतें मिलने पर ज़िलाधिकारी हरिवंशपुर पंचायत पहुंचे थे।