बिहार में रंगदारी न देने पर पोते की बारात से लौट रहे बुज़ुर्ग की कुछ युवकों ने की हत्या
सुपौल (बिहार) में गुरुवार तड़के कुछ युवकों ने बारात से लौट रहे दूल्हे के दादा की पीट-पीटकर हत्या कर दी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपियों ने रंगदारी नहीं देने पर बारातियों से मारपीट की और बीच-बचाव करने आए दूल्हे के दादा की भी पिटाई की जिससे उनकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष संदीप कुमार सिंह के मुताबिक, मामले की जांच जारी है।