बिहार में रक्षाबंधन पर थैले में लिपटी मिली 5-6 दिन की नवजात, 'राखी' रखा गया नाम
बेगूसराय (बिहार) में एक स्कूल के पीछे 5-6 दिन की नवजात बच्ची मिली जो प्लास्टिक के थैले में लिपटी हुई थी। एक चाय विक्रेता ने बच्ची की रोने की आवाज़ सुनकर उसे देखा जिसके बाद नवजात को अस्पताल में भर्ती कराया गया। बच्ची की हालत ठीक है और रक्षाबंधन पर मिलने के चलते उसका नाम 'राखी' रख दिया गया है।