बिहार में राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन पर हुआ पथराव, इंजन की खिड़की का शीशा टूटा
बिहार में पटना के पास बुधवार को कटिहार-बरौनी रेलवे खंड पर नवगछिया और खरीक स्टेशन के बीच डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन पर अज्ञात लोगों ने पथराव कर दिया जिससे इंजन की खिड़की का शीशा टूट गया। इसमें ट्रेन का चालक बाल-बाल बच गया। रेल अधिकारी के मुताबिक, पथराव करने वालों की पहचान कर उन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।