बिहार में राजस्व कर्मी का कराया गया 'पकड़ुआ विवाह', लड़की के परिजन बोले- रिलेशनशिप में थे दोनों
बेगूसराय (बिहार) में एक राजस्व कर्मी का 'पकड़ुआ विवाह' कराए जाने का मामला सामने आया है। कर्मी के घरवालों के अनुसार, लड़कीवालों ने साज़िश के तहत परीक्षा के बहाने युवती को कर्मी के घर पर छोड़ा और पुलिस को उसके अपहरण की शिकायत दी। वहीं, लड़की के परिजन के अनुसार, दोनों बीते 6 महीने से रिलेशनशिप में थे।