बिहार में राबड़ी आवास के सामने लगा 'मंदिर का मतलब मानसिक गुलामी का मार्ग' लिखा पोस्टर
पटना (बिहार) में डेहरी से आरजेडी विधायक फते बहादुर सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास के सामने सावित्री बाई फुले की जयंती को लेकर एक पोस्टर लगाया है जिस पर लिखा है, "मंदिर का मतलब मानसिक गुलामी का मार्ग।" इस पोस्टर में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव, राबड़ी देवी व उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की तस्वीर लगी है।