बिहार में राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित दिवंगत टीचर के घर हुई चोरी, ₹40 लाख के गहने गायब
बिहार के पूर्णिया में राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित दिवंगत शिक्षक उमेश कुमार के घर चोरी हो गई। उमेश की बेटी सविता ने बताया कि चोर खिड़की की ग्रिल तोड़कर घर में घुसे और ₹40 लाख के गहने व ₹3 लाख कैश की चोरी हुई है। सविता ने घटना में किसी करीबी के शामिल होने का शक जताया है।