बिहार में रास्ते के विवाद में शख्स ने पति-पत्नी को मारीं कई गोलियां, सामने आया वीडियो
मोतिहारी (बिहार) में रास्ते को लेकर हुए विवाद में एक शख्स ने पति-पत्नी को कई गोलियां मारी हैं जिसका एक वीडियो सामने आया है। इस घटना में घायल हुए शख्स और उसकी पत्नी का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने बताया कि गोली चलाने वाले शख्स को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है।