बिहार में रिटायर्ड फौजी की हत्या के आरोपी की उसकी मां के सामने सिर में गोली मारकर हुई हत्या
भोजपुर (बिहार) में एक रिटायर्ड फौजी की हत्या के आरोपी युवक की मंगलवार शाम सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक के परिजन का आरोप है कि दिवंगत फौजी के बेटे ने अपने पिता की हत्या का बदला लिया है। बकौल परिजन, मृतक अपनी मां के साथ यज्ञ में शामिल होकर घर आ रहा था तभी फायरिंग हुई।