बिहार में रिटायर्ड शिक्षक की गोली मारकर की गई हत्या, बेटे की हत्या के मामले में थे गवाह
बेगूसराय (बिहार) में रविवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले एक 72-वर्षीय रिटायर्ड शिक्षक की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। बकौल रिपोर्ट्स, दो साल पहले संपत्ति विवाद के मामले में मृतक के छोटे बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी जिस मामले में वह गवाह थे और कथित तौर पर अपना बयान दर्ज करवाने वाले थे।