बिहार में रिश्ते के चाचा ने 5 वर्षीय बच्ची का कथित तौर पर रेप कर की उसकी हत्या
सीतामढ़ी (बिहार) में खेत में एक 5-वर्षीय बच्ची का शव मिलने के बाद एक युवक को हिरासत में लिया गया है। पुलिस के अनुसार, बुधवार की रात बच्ची के लापता होने की सूचना मिली थी और प्रथम दृष्टया बच्ची संग रेप कर उसकी हत्या करने का मामला प्रतीत होता है। बकौल रिपोर्ट्स, आरोपी रिश्ते में बच्ची का चाचा लगता है।