बिहार में रिश्तेदारों ने महिला को उसके बच्चों के सामने जबरन पिलाया ज़हर
भोजपुर (बिहार) में एक महिला को उसके जेठ और जेठानी ने जबरन ज़हर पिला दिया जिसके बाद उसे नाज़ुक हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दरअसल, महिला का अपने जेठ-जेठानी से रास्ते को लेकर विवाद चल रहा था। इस घटना के वक्त महिला की 11 वर्षीय बेटी और 14 वर्षीय बेटा भी मौके पर मौजूद था।