बिहार में रील बनाने के दौरान चलती ट्रेन से गिरा 22 वर्षीय युवक, हुई मौत
मुज़फ्फरपुर (बिहार) में रील बनाने के दौरान चलती ट्रेन से अनियंत्रित होकर गिरने से 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई है।
जानकारी के बाद मौके पर पहुंची रेल थाने की पुलिस के अनुसार, ट्रेन के दरवाज़े पर खड़ा होकर युवक सेल्फी ले रहा था। युवक की पहचान सीतामढ़ी के रहने वाले मोहम्मद औरंगज़ेब के रूप में हुई है।