बिहार में रील्स बनाने के लिए पुल से नदी में कूदे 2 युवक डूबे, एक की हुई मौत व एक लापता
समस्तीपुर (बिहार) के धर्मपुर में बूढ़ी गंडक नदी के ऊपर बने पुल से रील्स बनाने के लिए छलांग लगाने वाले 2 युवक डूब गए। मौके पर मौजूद उनके एक दोस्त ने स्थानीय लोगों को घटना की जानकारी दी जिसके बाद दोनों युवकों में से एक का शव बरामद कर लिया गया है और दूसरे युवक की तलाश जारी है।