बिहार में रुपए के लेनदेन को लेकर अगवा कर की गई कारोबारी की हत्या, मिली सिर कटी लाश
अरवल (बिहार) में एक कारोबारी की सिर कटी लाश बरामद की गई है। पुलिस ने मामले में रुपए के लेनदेन को लेकर कारोबारी का अपहरण कर हत्या करने के आरोप में 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। एक आरोपी ने कारोबारी से ब्याज पर रुपए लिए थे जिसे वापस लेने के लिए घर से निकला कारोबारी 29-फरवरी से लापता था।