बिहार में रेलवे ट्रैक पर मिला 25 वर्षीय युवक और उसके 2 वर्षीय बेटे का क्षत-विक्षत शव
जहानाबाद (बिहार) में रेलवे ट्रैक पर एक 25 वर्षीय युवक और उसके 2 वर्षीय बेटे का क्षत-विक्षत शव मिला है। रेलवे पुलिस के अनुसार, आशंका है कि युवक के इयरफोन लगाकर ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से यह हादसा हुआ। एक रिश्तेदार ने बताया कि युवक शादी समारोह में जाने के लिए घर से निकला था।