बिहार में रेलवे स्टेशन के प्लैटफॉर्म पर स्टंट करते युवक का वीडियो हुआ वायरल, हुआ गिरफ्तार
रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने गया (बिहार) के मानपुर जंक्शन के प्लैटफॉर्म पर स्टंट करने को लेकर एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरपीएफ ने उसके स्टंट का वीडियो शेयर करते हुए ट्वीट किया, "आशा है कि यह गिरफ्तारी उन लोगों के लिए सबक होगी जो सोशल मीडिया पर लाइक्स और शेयर के लिए अपनी जान जोखिम में डालते हैं।"