बिहार में रैली के दौरान कैमरामैन पर गुस्सा हुए गृह मंत्री अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है जिसमें वह बिहार के सीतामढ़ी में एक चुनावी रैली के दौरान कैमरामैन पर गुस्सा होते दिख रहे हैं। वीडियो में अमित शाह बोल रहे हैं, "भाई कैमरावाले…ओ भाई…ये दोनों कैमरावालों, ज़रा दोनों इधर-उधर हो जाओ…भाई इस ओर आ जाओ सुनते नहीं हो…भाई सुनते नहीं हो।"