बिहार में रॉन्ग साइड में अधिकारी की गाड़ी चला रहे शख्स ने रोके जाने पर कार चालक से की बहस
पटना (बिहार) में एक सरकारी अधिकारी की गाड़ी रॉन्ग साइड में चला रहे शख्स द्वारा सामने से आ रहे कार चालक के रोकने पर उससे बहस किए जाने का वीडियो सामने आया है। वीडियो में शख्स 'गाड़ी में बोर्ड लगा है...समझ नहीं आ रहा है क्या?' कहता सुनाई दिया। बकौल रिपोर्ट्स, मामले में अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।