बिहार में लंबी दूरी तय करने वाली बसों के लिए नई गाइडलाइन्स की गईं जारी
बिहार के परिवहन विभाग ने लंबी दूरी तय करने वाली राज्य की बसों के लिए नई गाइडलाइन्स जारी की हैं। इनके तहत 250 किलोमीटर से अधिक दूरी तय करने वाली बसों में दो ड्राइवर रखने होंगे और ऐसा नहीं करने पर परमिट रद्द कर दिया जाएगा। साथ ही, विभाग ने अधिकृत एजेंट से टिकट बुक कराने के निर्देश दिए हैं।