बिहार में लड़ते-लड़ते कुएं में गिरे 2 सांड, 5 घंटे तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन
बगहा (बिहार) में शुक्रवार को दो सांड आपस में लड़ते-लड़ते एक कुएं में गिर गए। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे नगर परिषद के अधिकारियों ने जेसीबी की मदद से 5 घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद दोनों सांडों को कुएं से बाहर निकाला। हालांकि, एक सांड की मौत हो चुकी थी जिसे स्थानीय लोगों ने दफना दिया।