बिहार में लालू प्रसाद यादव के जन्मदिन पर पार्टी समर्थकों ने बुलडोज़र पर चढ़कर काटा केक
आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के 76वें जन्मदिन पर पार्टी नेताओं व समर्थकों ने वैशाली (बिहार) में बुलडोज़र पर चढ़कर केक काटकर एक-दूसरे को खिलाया जिसकी तस्वीर सामने आई है। इस दौरान उन्होंने लालू यादव ज़िंदाबाद के नारे लगाए और उनकी लंबी आयु की प्रार्थना की। वहीं, पार्टी नेता केदार प्रसाद यादव ने लालू को गरीबों का मसीहा बताया।