बिहार में 'लॉकडाउन' नामक बकरा पीता है कोल्ड ड्रिंक; वीडियो आया सामने
भागलपुर (बिहार) ज़िले में 80 किलोग्राम का 'लॉकडाउन' नामक बकरा कोल्ड ड्रिंक पीता है जिसका वीडियो सामने आया है। बकरे के मालिक ने बताया कि 2020 के लॉकडाउन में इसका जन्म हुआ था इसलिए इसका नाम लॉकडाउन रखा गया है। बकरे के मालिक के मुताबिक, इसकी अनुमानित कीमत ₹1 लाख है और इस साल बकरीद पर इसकी कुर्बानी दी जाएगी।