बिहार में लॉरेंस बिश्नोई और विक्रम बराड़ गैंग के 2 शार्प शूटर्स हथियार के साथ किए गए गिरफ्तार
मोतिहारी (बिहार) पुलिस ने भारत-नेपाल सीमा पर रक्सौल थाना क्षेत्र से लॉरेंस बिश्नोई व विक्रम बराड़ गैंग के 2 शार्प शूटर्स को हथियार व कारतूस समेत गिरफ्तार किया है। दोनों बदमाशों पर हरियाणा और राजस्थान में लूट-डकैती और रंगदारी को लेकर कई मामले दर्ज हैं। बकौल पुलिस, दोनों किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में लगे हुए थे।