बिहार में लोकसभा चुनाव का टिकट कटने के बाद रोने लगे पूर्व आरजेडी सांसद सरफराज़ आलम
लोकसभा चुनाव-2024 में आरजेडी से टिकट कटने के बाद शुक्रवार को अररिया (बिहार) में पूर्व सांसद सरफराज़ आलम एक जनसभा को संबोधित करते समय फूट-फूटकर रोने लगे। एक वीडियो में सरफराज़ 'मैं ज़मीर बेचकर राजनीति नहीं करता' कहते व कुछ कार्यकर्ता उनके आंसू पोंछते दिखे। अररिया लोकसभा सीट पर आरजेडी ने सरफराज़ के भाई शाहनवाज़ आलम को प्रत्याशी बनाया है।