बिहार में लोकसभा चुनाव के बाद आयोजित कैबिनेट बैठक में किन प्रमुख एजेंडों पर लगी मुहर?
बिहार में लोकसभा चुनाव के बाद शुक्रवार को पहली बार कैबिनेट बैठक का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में 25 एजेंडों पर मुहर लगी। इसमें मनरेगा-2024 नियमावली के तहत बेरोज़गारी भत्ता देने, राज्यकर्मियों के मकान किराया भत्ता में बदलाव और बिहार आकस्मिकता निधि को बढ़ाकर ₹10,000 करोड़ करने समेत अन्य फैसले लिए गए।