बिहार में 40 लोकसभा सीटों में से बीजेपी 17 व जेडीयू 16 पर लड़ेगी चुनाव
बिहार के उप-मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बताया है कि राज्य में लोकसभा चुनाव के लिए एनडीए में सीटों के बंटवारे पर सहमति बन गई है। बीजेपी महासचिव विनोद तावड़े ने बताया कि बिहार में बीजेपी 17 सीटों पर, जेडीयू 16 सीटों पर, चिराग पासवान की एलजेपी (आर) 5 सीटों पर और 'हम' व आरएलएम 1-1 सीट पर चुनाव लड़ेंगी।