बिहार में लोकसभा चुनाव के लिए कितने मतदाता हैं पंजीकृत व कितनी हैं मतदान केंद्रों की संख्या?
बिहार के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी एचआर श्रीनिवास ने बताया है कि राज्य में 7.67 करोड़ पंजीकृत मतदाता हैं जिनमें से 4.1 करोड़ पुरुष जबकि 3.65 करोड़ महिला मतदाता हैं। उन्होंने बताया कि बिहार में लोकसभा चुनाव के लिए मतदान केंद्रों की संख्या 77,392 है। गौरतलब है, बिहार की 40 लोकसभा सीटों पर 19 अप्रैल से 7 चरणों में मतदान होगा।