बिहार में लोकसभा चुनाव लड़ रहीं आरजेडी प्रत्याशी बीमा भारती ने विधायक पद से दिया इस्तीफा
बिहार की पूर्णिया सीट से लोकसभा चुनाव लड़ रहीं आरजेडी प्रत्याशी बीमा भारती ने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया है। भारती के इस्तीफे के बाद खाली हुई रुपौली विधानसभा सीट पर अब उप-चुनाव होगा। गौरतलब है, पूर्व मंत्री भारती पिछले महीने जेडीयू छोड़कर आरजेडी में शामिल हो गई थीं। भारती का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है।