बिहार में लौंडा डांस के दौरान हर्ष फायरिंग में हुई युवक की मौत, अप्रैल में होनी थी शादी
मोतिहारी (बिहार) में छठी कार्यक्रम में लौंडा डांस के दौरान हुई हर्ष फायरिंग में गुड्डू नामक एक युवक की मौत हो गई जिसका वीडियो सामने आया है। हर्ष फायरिंग के दौरान गुड्डू के कंधे में गोली लगी और अस्पताल ले जाने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। गुड्डू के चाचा के मुताबिक, अप्रैल में उसकी शादी होनी थी।