बिहार में लड़का बनकर लड़की ने किशोरी से 3 माह तक की चैटिंग, शादी रचाने के 12 दिन बाद हुए अलग
छपरा (बिहार) की एक लड़की द्वारा लड़का बनकर गुरुग्राम (हरियाणा) में रहने वाली एक किशोरी से फेसबुक पर 3 महीने तक चैटिंग करने और भागकर मुंबई में शादी रचाने का मामला सामने आया है। शादी के 12 दिन बाद दोनों छपरा पहुंचे जहां परिजन उन्हें थाने ले गए। पुलिस ने बयान दर्ज कराकर दोनों को उनके घरवालों को सौंप दिया।