बिहार में वज्रपात की चपेट में आने से 24 घंटे में 15 लोगों की हुई मौत, मुआवज़े का हुआ एलान
बिहार में पिछले 24-घंटों में वज्रपात की चपेट में आने से 15 लोगों की मौत हो गई। इनमें रोहतास के 5, कटिहार के 2, गया के 2, जहानाबाद के 2, कैमूर के 1, बक्सर के 1, भागलपुर के 1 और खगड़िया के 1 लोग हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मृतकों के परिजनों के लिए ₹4-₹4 लाख मुआवज़ा घोषित किया है।