बिहार में वज्रपात की चपेट में आने से 9 लोगों की हुई मौत, सीएम नीतीश ने घोषित किया मुआवज़ा
बिहार के बांका, बक्सर, भागलपुर समेत 7 ज़िलों में वज्रपात की चपेट में आने से 9 लोगों की मौत हो गई है। राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शोक जताते हुए मृतकों के परिजनों को ₹4-₹4 लाख की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री नीतीश ने लोगों से खराब मौसम में पूरी सतर्कता बरतने की अपील की है।