बिहार में वरमाला के दौरान स्टेज पर चढ़ा दुल्हन का प्रेमी, भरी मांग; वीडियो आया सामने
नालंदा (बिहार) में एक शादी समारोह में वरमाला के दौरान एक शख्स द्वारा स्टेज पर चढ़कर दुल्हन की मांग भरने का वीडियो सामने आया है। इसके बाद लड़कीवालों ने उसकी पिटाई कर दी और अब उसका इलाज चल रहा है। शख्स ने बताया कि दुल्हन उसकी प्रेमिका है और उसने उसे मंडप पर मांग में सिंदूर भरने को कहा था।