बिहार में वस्त्र व चर्म उद्योग लगाने के लिए राज्य सरकार कितनी वित्तीय सहायता देती है?
बिहार सरकार औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन (वस्त्र व चर्म) नीति 2022 के तहत राज्य में उद्योग लगाने पर 15% (अधिकतम ₹10 करोड़) का पूंजीगत अनुदान और बिजली बिल में ₹2/यूनिट का अनुदान देती है। इसके अलावा सरकार हर माह प्रति वर्कर ₹3,000-₹5,000 तक वेतन मद में प्रोत्साहन राशि देती है। वहीं, सालाना प्रति पेटेंट ₹10 लाख तक का अनुदान देती है।