बिहार में विदेशी मुद्रा व 8,774 सिम कार्ड्स के साथ गिरफ्तार किए गए 3 साइबर अपराधी
गोपालगंज (बिहार) में पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान 3 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, इन लोगों के पास से 8,774 सिम कार्ड्स, 18,800 नेपाली रुपए, 5 मोबाइल फोन और 1 कार बरामद की गई है। बकौल पुलिस, इन लोगों के मोबाइल फोन की जांच में बड़ी मात्रा में पैसों का लेन-देन पाया गया है।