बिहार में विधानसभा भंग कर लोकसभा व विधानसभा चुनाव एकसाथ कराना चाहते हैं नीतीश: तेजस्वी
आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एनडीए से गठबंधन की डील के तहत विधानसभा भंग कर लोकसभा और विधानसभा चुनाव एकसाथ आयोजित कराना चाहते हैं। उन्होंने कहा, "करीब एक महीने बाद भी बिहार में कैबिनेट विस्तार नहीं हुआ है। बीजेपी-जेडीयू में अविश्वास की खाई चौड़ी हो चुकी है।"